फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की खरीद-फरोख्त मामले में पुलिस ने कोर्ट में पेश की चार्जशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए 16 आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की है। जांच में सामने आया कि गिरोह ने करीब चार साल के दौरान 60 से ज्यादा नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त की। इनमें करीब 20 बच्चियां शामिल थीं। अब तक पांच बच्चों को बरामद किया जा चुका है, जबकि मामले में कुल 23 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने आरोपियों की भूमिका और जांच में सामने आए तथ्यों को चार्जशीट में दर्ज किया है।

जांच में सामने आया कि गिरोह पंजाब से नवजात बच्चों को खरीदकर दिल्ली, गुजरात, उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में ले जाता था और उन्हें लाखों रुपये में बेच देता था। मुख्य आरोपी सरगना परगट सिंह उर्फ लाड़ी की गिरफ्तारी के बाद गिरोह के अन्य सदस्यों की भूमिका सामने आई। आरोपी की पत्नी और साली के साथ पंजाब की एक महिला चिकित्सक को भी गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


बाइक, नकदी और दस्तावेज बरामद
सरगना की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके कब्जे से बाइक, नकदी, मोबाइल फोन और संपत्ति से जुड़े दस्तावेज बरामद किए। पूछताछ और जांच में गिरोह के नेटवर्क तथा बच्चों की खरीद-फरोख्त से जुड़े कई अहम सुराग मिले। पुलिस का कहना है कि गिरोह लंबे समय से इस नेटवर्क को संचालित कर रहा था।
विज्ञापन




पुलिस ने बच्चा तस्करी के मामले में 16 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। मामले में अब तक 23 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस ने नवजातों की खरीद-फरोख्त के इस नेटवर्क की परतें अदालत के सामने रखी हैं।

-राकेश कुमार, एसएचओ, थाना शहर, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें