बहादुरगढ़। शहर में पुराने वाहनों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। ट्रैफिक एसएचओ सतीश कुमार ने वाहन मालिकों से 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहन सड़क पर नहीं चलाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को इंपाउंड किया जाएगा।
सतीश कुमार के अनुसार जिले में 2026 में अब तक 514 वाहन जब्त किए जा चुके हैं। इनमें करीब 100 भारी वाहन हैं। पुलिस रोजाना औसतन 8 से 10 वाहनों पर कार्रवाई कर रही है।
जिले में करीब 5900 बीएस-2 और बीएस-3 वाहन चिह्नित किए गए हैं। इनमें से लगभग 4193 वाहन सड़कों पर चल रहे हैं। वाहन मालिकों को नोटिस जारी कर नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। करीब 400 भारी वाहन भी अभी सड़कों पर चल रहे हैं। पुलिस इन पर नजर रख रही है। ट्रैफिक एसएचओ ने बताया कि इस संबंध में जिले के सभी एसडीएम को पत्राचार किया गया है।
-