फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह हुई सेवानिवृत्त

विज्ञापन
31jjrp19- पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह को सेवानिवृ​त्ति पर सम्मानित करते अ​धिकारी। स्रोत : पुल - फोटो : File Photo
विज्ञापन
झज्जर। झज्जर पुलिस आयुक्त एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) डॉ. राजश्री सिंह की सेवानिवृत्ति पर शुक्रवार को पुलिस प्रशिक्षण केंद्र (पीटीसी) सुनारिया में सम्मान परेड आयोजित की गई। इस दौरान उन्हें पुलिस बल की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर और सलामी दी गई।
विज्ञापन


डीआईजी मनवीर सिंह ने कहा कि डॉ. राजश्री सिंह ने हरियाणा पुलिस को संवेदनशील नेतृत्व, जनसेवा की नई सोच और पेशेवर कार्यशैली दी। उन्होंने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, महिला एवं बाल सुरक्षा, सामुदायिक पुलिसिंग, सड़क सुरक्षा और पुलिस प्रशिक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने बताया कि डॉ. राजश्री सिंह ने वर्ष 1990 में डीएसपी के रूप में सेवा शुरू की और वर्ष 1999 में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में पदोन्नत हुईं। वर्ष 2025 में उन्हें झज्जर पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया और उसी वर्ष एडीजीपी के पद पर पदोन्नति मिली।

समारोह में उनके साहित्यिक, सामाजिक और जनजागरूकता से जुड़े कार्यों की भी सराहना की गई। डॉ. राजश्री सिंह ने कहा कि पुलिस सेवा उनके जीवन का सबसे गौरवपूर्ण अध्याय रही है और उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों से ईमानदारी, संवेदनशीलता व जनसेवा की भावना से कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर सोनीपत ममता सिंह, रोहतक रेंज के आईपीएस अधिकारी समरदीप सिंह, साउथ रेंज रेवाड़ी के आईजी ओमप्रकाश नरवाल और पीटीसी सुनारिया के डीआईजी मनवीर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें