फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडा जेल से फरार कैदियों के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Fri, 08 Dec 2017 11:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
आदर्श जेल कंडा शिमला से तीन विचाराधीन कैदियों के फरार होने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल तीन दिन पहले कंडा जेल से अंडर ट्रायल तीन कैदी फरार हुए थे। 
विज्ञापन


अब पुलिस ने इनमें से एक कैदी को पकड़ने में सफलता पाई है। पुलिस की टीम ने इसे सायरी के जंगलों से पकड़ा है। पकड़े गए कैदी का नाम प्रेम बहादुर है। ऐसे में दो अन्य फरार कैदियों को भी जल्द पकड़े जाने की उम्‍मीद जताई जा रही है।

पुलिस के खोजी दल ने उसे देर रात पकड़ा है। एसपी सौम्या सांबसिवन अपनी टीम के साथ खुद खोजबीन में जुटी हुई थी और टीम को लीड करते हुए उन्होंने एक कैदी को पकड़ने में सफलता पाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे पकड़ा गया कैदी

एक कैदी को पकड़ने के बाद टीम को उम्मीद है कि अन्य दोनों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक पुलिस की टीम चप्पे-चप्पे को छानते हुए आगे बढ़ रही थी और वह जंगल को खंगाल रही थी और सायरी पहुंचने पर टीम ने एक स्थान पर जंगल में दबिश दी और वहां से इसे पकड़ लिया। 

गौर हो कि आदर्श जेल कंडा से मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि तीन कैदी फरार हो गए थे। इनमें से दो कैदी रेप के मामले में और एक मर्डर के केस में वहां बंद थे। 

इनमें लीलाधर नामक अंडर ट्रायल कैदी हत्या के मामले में एक अक्टूबर 2015 से कंडा जेल में बंद था, जबकि प्रताप सिंह एक बच्ची से बलात्कार के जुर्म में जेल में था। वहीं, प्रेम बहादुर भी रेप के आरोप में 16 जुलाई 2015 से कंडा जेल में बंद था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें