बेरी। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरी में रोल प्ले और फोक डांस कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें खंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों के आठवीं और नौवीं कक्षा के विजेता विद्यार्थियों ने भाग लिया।
खंड शिक्षा अधिकारी भारती ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। रोल प्ले में पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ विद्यालय बेरी की टीम प्रथम रही। राजकीय कन्या वरिष्ठ विद्यालय डीघल द्वितीय और राजकीय विद्यालय वरिष्ठ बेरी तृतीय स्थान पर रहे। फोक डांस में भी पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ विद्यालय बेरी ने पहला स्थान प्राप्त किया। राजकीय कन्या वरिष्ठ विद्यालय डीघल की टीम द्वितीय और राजकीय विद्यालय वरिष्ठ पलड़ा की टीम तृतीय रही। नरोत्तम ने कार्यक्रम के नोडल की भूमिका निभाई। खंड शिक्षा अधिकारी भारती ने विजेता छात्रों को सम्मानित किया। कर्मवीर, नीतू, शशि किरण, अमिता, ममता और मंजू निर्णायक मंडल में शामिल थे।