फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट खेल नर्सरी से अभ्यास कर खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर बनाई पहचान

विज्ञापन
30jjrp05- झज्जर। क्रिकेट स्टेडियम में कैचिंग का अभ्यास करते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
गोविंद
विज्ञापन

झज्जर। बहादुरगढ़ रोड स्थित नेहरू कॉलेज क्रिकेट स्टेडियम में संचालित खेल नर्सरी ने कई राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिए हैं। यहां प्रतिदिन करीब 50 खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा है। जिला खेल विभाग पिछले कई वर्षों से यह क्रिकेट खेल नर्सरी चला रहा है।
क्रिकेट कोच नवीन सैनी करीब 12 वर्षों से खिलाड़ियों को अभ्यास करा रहे हैं। इस खेल नर्सरी से अभ्यास करके खिलाड़ी बीसीसीआई द्वारा आयोजित कई बड़ी प्रतियोगिताओं में खेल चुके हैं। इनमें ईरानी ट्रॉफी, दिलीप ट्रॉफी और रणजी ट्रॉफी प्रमुख हैं। विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी यहां के खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन

युवा वर्ग में अंडर-23 स्टेट-ए ट्रॉफी और अंडर-23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी शामिल हैं। अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी और अंडर-19 वीनू मांकड ट्रॉफी में भी खिलाड़ियों ने भाग लिया है। इसके साथ ही अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में भी पहचान बनाई है। हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन की पटौदी ट्रॉफी में भी खिलाड़ी खेल चुके हैं। अंडर-23, अंडर-19 और अंडर-16 अंतर जिला प्रतियोगिताओं में भी यहां के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इन प्रतियोगिताओं में अब तक करीब 30 से 40 खिलाड़ी खेल चुके हैं।
स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां बैठने के लिए कुर्सियां और पीने के पानी के लिए पानी का कूलर लगाया गया है। नगर परिषद ने शलभ शौचालय भी बनवाया है। अभ्यास के लिए सीमेंट और मिट्टी की पिच के 10 नेट उपलब्ध हैं। इनमें छह सीमेंट के और चार मिट्टी के हैं। स्टेडियम में एक बड़ा ग्राउंड भी है, जिसमें एक पिच है और अभ्यास मैच भी आयोजित किए जाते हैं।
इंसेट
महिला खिलाड़ियों का योगदान
नर्सरी में करीब तीन वर्षों से महिला खिलाड़ी भी प्रशिक्षण ले रही हैं। मौजूदा समय में करीब पांच से छह महिला खिलाड़ी क्रिकेट का अभ्यास करने आती हैं। इन महिला खिलाड़ियों ने स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताओं में अपनी पहचान बनाई है। वे राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं तक पहुंच चुकी हैं।
इंसेट
खिलाड़ियों नया पवेलियन बनाया गया
इस वर्ष खिलाड़ियों के बैठने के लिए एक नया पवेलियन तैयार किया गया है। नीचे दो कैमरे और ऊपर बैठने की व्यवस्था है। इससे खिलाड़ियों और निर्णायकों को मैच देखने में सुविधा मिलेगी। इस नर्सरी के दो खिलाड़ी आईपीएल ऑक्शन तक पहुंचे हैं, हालांकि उन पर बोली नहीं लगी। वर्ष 2023 के आईपीएल ऑक्शन में गांव ग्वालिसन निवासी विनीत धनखड़ शामिल हुए थे। शहर झज्जर निवासी यशवर्धन दलाल वर्ष 2026 के आईपीएल ऑक्शन में शामिल हुए थे, लेकिन दोनों पर किसी टीम ने बोली नहीं लगाई।
विज्ञापन

इंसेट
बीसीसीआई ट्रॉफी में खेलने वाले खिलाड़ी
ईरानी ट्रॉफी
- रमन चाहर
दिलीप ट्रॉफी
- रमन चाहर व अनूप अहलावत
रणजी ट्रॉफी
- रमन चाहर, अनूप अहलावत, मोहित हुड्डा, यशवर्धन दलाल, विनीत धनखड़ व दिव्यांशु यादव
विजय हजारे ट्रॉफी व सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी
- रमन चाहर, अनूप अहलावत, मोहित हुड्डा, यशवर्धन दलाल, विनीत धनखड़, दिव्यांशु यादव व सामंत जाखड़
कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी व अंडर-23 स्टेट-ए ट्रॉफी - अमन सहरावत, यशवर्धन दलाल, सोनू छिक्कारा, सामंत जाखड़ व जतिन शर्मा
अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी व वीनू मांकड़ ट्राॅफी
- यशवर्धन दलाल, सुबोध सहरावत, जतिन शर्मा, सम्मी कादयान, शुभम लांबा व अमन सहरावत
अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी
- मिलन लाठर व सम्मी कादयान

वर्जन
जिला खेल विभाग की तरफ से नेहरू कॉलेज क्रिकेट स्टेडियम में क्रिकेट की खेल नर्सरी संचालित की जा रही है। अब तक कई खिलाड़ियों ने यहां से अभ्यास करके राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है। इसके अलावा हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर है। खेल स्टेडियम में खिलाड़ियों को हर प्रकार सुविधा मुहैया कराई जाती है।-नवीन सैनी, क्रिकेट कोच, नेहरू कॉलेज क्रिकेट स्टेडियम खेल नर्सरी झज्जर

30jjrp05- झज्जर। क्रिकेट स्टेडियम में कैचिंग का अभ्यास करते खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें