फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर घाटी में हिंसा जारी, निजी मोबाइल सेवा पूरी तरह से ठप

Fri, 12 Aug 2016 12:04 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
श्रीनगर में गश्त करते जवान - फोटो : PTI
विज्ञापन
आतंकी बुरहान की मौत के बाद से कश्मीर घाटी के कई हिस्सों में शुक्रवार को भी कर्फ्यू 35वें दिन भी जारी है।
विज्ञापन


तनावपूर्ण हालात में सुधार होते न देख वीरवार की देर रात निजी मोबाइल सेवा ठप कर दी गई। बीएसएनएल को छोड़कर अन्य कंपनियों की सेवाएं रात 12 बजे बंद कर दी गईं। आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद फैली हिंसा के बाद 9 जुलाई से लगातार मोबाइल इंटरनेट सेवा ठप है।

रेल सेवा भी ठप है। इस बीच, पुलिस प्रशासन ने मुस्लिम धर्म गुरुओं से अपील की है कि शुक्रवार को नमाज के दौरान उत्तेजक भाषण न दिए जाएं। लोगों से भी अवांछनीय गतिविधियों से दूर रहने की अपील की है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बंद की अवध‌ि 18 तक बढ़ी

कई जगहों पर ह‌िंसक झड़प - फोटो : PTI
इस बीच, हुर्रियत ने बंद की अवधि 18 अगस्त तक बढ़ा दी है। इसके तहत रेफ्रंडम मार्च निकालने का एलान किया गया है। घाटी में तनाव को देखते हुए वीरवार को सीआरपीएफ की तीन अतिरिक्त कंपनियां श्रीनगर पहुंच गईं।

वहीं घाटी के पट्टन इलाके के बाहरी इलाके गुंडारीपोरा में आतंकियों ने गुरुवार की शाम कुछ लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

इसमें चार लोग घायल हो गए। अब्दुल रहमान वानी और आफताब अहमद भट को गंभीर रूप से घायल होने के बाद अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें