फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में उमस से लोग बेहाल, बारिश का इंतजार

विज्ञापन
-फोटो 82 : धूप में छाता लेकर गंतव्य की ओर जाती महिलाएं व विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने के बावजूद भीषण उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है। सुबह से तेज धूप और धीमी हवा के कारण वातावरण में नमी बढ़ गई है। अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हवा में नमी का स्तर 27 से 97 फीसदी रहा।
लोग दिनभर पसीने से तरबतर नजर आए। घरों से लेकर बाजारों तक गर्मी और उमस का असर साफ दिखाई दिया। दोपहर में सड़कों पर आवाजाही कम रही। लोग जरूरी काम निपटाकर जल्द घर लौटते दिखे। बाजारों में ठंडे पेय, शिकंजी, जूस और नारियल पानी की मांग बढ़ गई। दोपहर के समय बाजारों में भीड़ कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। कमजोर हवाओं के कारण उमस से राहत मिलने के आसार भी कम हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने उमस भरे मौसम में सतर्क रहने की सलाह दी है। अत्यधिक पसीना निकलने से डिहाइड्रेशन, वायरल बुखार और त्वचा संक्रमण का खतरा बढ़ता है। नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डॉ. सुखपाल ने पर्याप्त पानी पीने, हल्का भोजन करने और दोपहर में धूप से बचने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें