फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान शिविर में पीपीपी और पेंशन की समस्याएं लेकर पहुंचे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में एडीसी जगनिवास ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने और पात्र लोगों को समय पर राहत देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शिविर में नागरिक परिवार पहचान पत्र, आयुष्मान कार्ड और सामाजिक सुरक्षा पेंशन से संबंधित समस्याएं लेकर पहुंचे। इसके अलावा पुलिस विभाग से जुड़े मामले भी अधिकारियों के समक्ष रखे गए। एडीसी ने अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत की गंभीरता से जांच करने और निर्धारित समय में कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए।
एडीसी ने कहा कि समाधान शिविरों का उद्देश्य नागरिकों को उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान उपलब्ध कराना है। प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को आयोजित होने वाले इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी एक ही स्थान पर मौजूद रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें