फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलियों में भरा पानी से परेशान लोग, 18 को होगी पंचायत

विज्ञापन
-फोटो 80 : अजीत सिंह
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली-रोहतक रोड पर स्थित गांव जाखौदा में पानी की निकासी न होने से गलियों में पानी भरा है। नालियों के अभाव में समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि समुचित ड्रेनेज सिस्टम विकसित किया जाए जिससे उन्हें राहत मिले।
विज्ञापन

इस मामले में सरपंच राजबीर दलाल ने 18 जनवरी को पंचायत बुलाई है जिसमें विधायक राजेश जून भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गांव में पानी की निकासी का स्थायी समाधान नहीं होता है तो ग्रामीण आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। गलियों में इस समय से एक से दो फुट तक पानी भरा हुआ है।
वर्जन

बिन बारिश के ही गलियों में पानी भरने से ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। घरों से निकलने वाला पानी भी गलियों में जमा हो गया है। हालात यह हैं कि पैदल चलना मुश्किल हो गया है। वहीं दोपहिया और चारपहिया वाहनों का निकलना भी जोखिम भरा हो गया है।
विज्ञापन


-अजीत सिंह, ग्रामीण

यह समस्या कोई एक-दो दिन से नहीं है बल्कि पिछले एक महीने से पानी की निकासी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। नालियों के अभाव में घरों से निकलने वाला गंदा पानी गलियों में ही फैल जाता है। जैसे-जैसे पानी जमा होता जा रहा है बदबू और बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
-ईश्वर सिंह, ग्रामीण


प्रशासन को समस्या से अवगत कराया गया है लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से हर बार आश्वासन तो मिलते हैं लेकिन जमीन पर काम नजर नहीं आता। यदि जल्द ही गलियों में पक्की नालियों का निर्माण नहीं कराया गया तो आने वाले समय में स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। बरसात के मौसम में यह समस्या और विकराल हो जाएगी।
-कपूर सिंह, ग्रामीण

मांग की है कि गांव में समुचित ड्रेनेज सिस्टम विकसित किया जाए, सभी गलियों में पक्की नालियां बनाई जाएं और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

-करण सिंह, ग्रामीण
गांव में पानी की निकासी स्थायी व्यवस्था नहीं है और न ही नालियां बनी हैं। प्रशासनिक अधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग की गई है लेकिन सुनवाई नहीं हुई है। 18 जनवरी को गांव में विधायक राजेश जून के समक्ष समस्या रखी जाएंगी। यदि समाधान नहीं होता है तो उन्हें मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा।
विज्ञापन



-राजबीर दलाल, सरपंच, गांव जाखौदा, बहादुरगढ़।

-फोटो 80 : अजीत सिंह

-फोटो 80 : अजीत सिंह

-फोटो 80 : अजीत सिंह

-फोटो 80 : अजीत सिंह

-फोटो 80 : अजीत सिंह

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें