फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी ने पैसा देने के लिए प्रस्ताव दिया, मैंने ठुकराया : इरोम शर्मिला

Tue, 14 Feb 2017 02:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मणिपुर के विधानसभा चुनावों में पहली बार रण में उतरीं इरोम शर्मिला ने बीजेपी पर वार करते हुए कहा है कि वे पैसों के कारण कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं कर सकती।  सोमवार को इरोम ने कहा कि बीजेपी प्रतिनिधि ने मुख्य़मंत्री के खिलाफ लड़ने के लिए उन्हें 36 करोड़ रुपये देने के प्रस्ताव की पेशकश की थी।  
विज्ञापन
इससे पहले भी रविवार को एक इंटरव्यू के दौरान इरोम ने बीजेपी प्रतिनिधि की इस करतूत के बारे में जिक्र किया था। बता दें कि इरोम ने इस बार मणिपुर विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री इबोबी सिंह के खिलाफ चुनावी रण में उतरने के लिए अपनी नई पार्टी पीआरजेए का गठन किया है।

ईंफाल में मीडिया से बातचीत के दौरान इरोम ने कहा कि “मेरे इस बार राजनीति में कदम रखने के ऐलान के बाद बीजेपी के एक नेता मेरे अस्पताल के कमरे में मुझसे मिलने आए और उन्होनें मुझे पैसों का प्रस्ताव देते हुए कहा कि केन्द्र आपको पैसे देगा और उसने ये भी कहा कि बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से इस बारे में बात हो चुकी है।”
विज्ञापन
विज्ञापन


इन आरोपों का खंडन करते हुए बीजेपी के महासचिव राम माधव ने कहा कि हमने ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं दिया है, इरोम झूठ बोल रही हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें