फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 185 मरीजों ने कराई जांच

विज्ञापन
-फोटो 84 : शिविर में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्रोत सूचन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव कसार में वीरवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में कुल 185 मरीजों ने जांच कराई। दंत चिकित्सक डॉ. मीनाक्षी बोकन ने छोटे बच्चों का मौखिक परीक्षण किया व ग्रामीणों के दांतों की जांच की। उन्होंने मौखिक स्वच्छता पर जागरूकता वार्ता आयोजित करते हुए सही तरीके से ब्रश करने के लिए प्रेरित किया और संतुलित आहार के महत्व के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश कुमार ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया तथा आवश्यकतानुसार आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण किया। शिविर के सफल संचालन में स्वास्थ्य निरीक्षक सुरजीत, बनारसी दास, सुनीता देवी और आशा कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें