फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार को अस्पताल में रही मरीजों की भीड़

Mon, 20 Nov 2017 11:59 PM IST
auraiya
विज्ञापन
औषधि कक्ष में खड़े मरीज - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अचानक मौसम में परिवर्तन होने से जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया। ओपीडी में मरीजों की पर्ची काउंटर से लेकर डाक्टरों के कक्ष के बाहर तक कतार लगी रही। यहां तक अदंर जगह न होने से लोग बाहर अस्पताल की सीढ़ियों पर बैठकर इंतजार करते दिखाई दे दिए। जिनमे अधिकतर मरीज निमोनिया, कोल्ड डायरिया,लूजमोशन,जुखाम,सीजनल फीवर,सिरदर्द, उल्टी,दस्त के ज्यादातर मरीज आए। सोमवार को एक दिन की छुट्टी के बाद जिला अस्पताल खुला सुबह से ही मरीजों की पर्ची बनवाने के लिए लाइन लगने लगी। दोपहर 2 बजे तक 750 मरीजों ने पर्ची बनवाई।
विज्ञापन



लोगों को निकलने में परेशानी का सामना न करना पड़े, इसकी वजह से डाक्टर विशाल अग्निहोत्री ने मरीजों को ओपीडी की छत पर बुलाकर देखा, उन्होंने बताया कि दोपहर दो बजे तक उनके पास 250 मरीज आए।  तीन की हालत ठीेक न होने पर उनको ओपीडी भेज दिया। उनके पास निमोनिया, मलेरिया और कोल्ड डायरिया के सबसे अधिक मरीज आए।


औषधि कक्ष पर मरीजों की सोमवार को लंबी कतार लग गई। मरीजों को समय से दवाएं मिल सके , इसके लिए काउंटर पर पांच लोगों को लगाया , जिससे कोई मरीज बिना दवा लिए नहीं लौटा। हालांकि भीड़ अधिक होने पर मरीजों को अपनी बारी का इंतजार करने में थोड़ा समय जरूर लगा। दोपहर डेढ़ बजे तक दवा का वितरण किया गया। नंबर में लगकर दवा न लेने सेे मरीजों की आपस में नोझ झोंक भी हुई। लेकिन बाद में मामले को संभाल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें