फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब बच्चों के लिए उत्तराखंड में 'गुरुकुल' खोलेगा पतंजलि 

Fri, 05 May 2017 08:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
पतंजलि आयुर्वेद के मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) आचार्य बालकृष्ण शुक्रवार को  पतंजलि सेवाश्रम मूल्यागांव पहुंचे। यहां उन्होंने छात्रावास में रह रहे बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने भविष्य में यहां गरीब बच्चों के लिए गुरुकुल पद्धति का विद्यालय खोले जाने की बात कही। 
विज्ञापन


बता दें कि योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण की ओर से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मूल्यागांव में केदारनाथ आपदा प्रभावितों के बच्चों के लिए सेवाश्रम की स्थापना की गई है।

इस आश्रम में रुद्रप्रयाग जिले के 69 बच्चे रहते हैं, जिनकी पढ़ाई, रहने-खाने और अन्य खर्च पतंजलि संस्थान की ओर से उठाया जाता है।  
विज्ञापन

सभी संसाधन क‌राए जाएंगे उपलब्ध

शुक्रवार को आचार्य बालकृष्ण सेवाश्रम में बच्चों से मिलने पहुंचे। यहां उन्होंने बच्चों के साथ समय बिताया और उनका हाल चार जाना।

इस दौरान उन्होंने कहा कि आश्रम में रह रहे हर बच्चे को जरूरत के संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। ​ताकि वह आगे चलकर देश की प्रगति में भागीदार बने।

इसके पश्चात उन्होंने जखेड़ गांव में पतंजलि आयुर्वेद की औषधीय पादपों की नर्सरी का निरीक्षण किया। इस मौके पर सीताराम राणाकोटी, शूरवीर सिंह, विकास व  हिम्मत सिंह मियां आद‌ि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें