फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वेलरी बाजार में लगातार 17वें दिन हड़ताल, खरीदार परेशान

Sat, 19 Mar 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पानीपत ज्वेलर्स एसोसिएशन की एक्साइज ड्यूटी के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल में 17वें दिन ज्वेलर्स ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया। सभी ज्वेलर्स ने भाजपा नेताओं का बहिष्कार करने का निर्णय है। वहीं हड़ताल के चलते खरीदारों परेशान बढ़ती जा रही है।  
विज्ञापन


शुक्रवार को हड़ताल के दौरान सभी ज्वेलर्स में दिल्ली रैली के बाद काफी उत्साह भर गया है। ज्वेलर्स ने एक्साइज ड्यटी के विरोध में जमकर रोष जताया।  ज्वेलर्स की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते खरीदारों की चिंता बढ़ती जा रही है। शादी-विवाह सीजन होने के कारण आभूषणों को लेकर उनके सामने समस्या खड़ी हो गई है। अगर हड़ताल ऐसे ही जारी रहती है तो बिना आभूषण के ही शादी-विवाह निपटाने पड़ेंगे।

खरीदार राकेश, बिमला, ने बताया कि अप्रैल महीने में शादी तय की गई है। शादी की तैयारी के लिए आभूषणों की सबसे पहले जरूरत पड़ती है। ऐसे में पिछले दो सप्ताह से ज्वेलर्स की दुकानें बंद होने के कारण परेशानी बनी हुई है। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने बताया कि सभी ज्वेलर्स एकजुट होकर सरकार के काले कानून के विरोध में हड़ताल जारी रखते हुए डटे रहेंगे। जब तक सरकार ज्वेलर्स की मांगों को नहीं मानेगी विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने चेताते हुए कहा कि भाजपा सरकार हमारी वोटों से ही एमएलए व एमपी का चुनाव जीतकर सत्ता में आई है। अगर मांगों को लेकर जल्द ही कारगर कदम नहीं उठाया गया तो इसके परिणाम अच्छे नहीं होंगे।  इस मौके पर राजेश सूरी, संजय वर्मा व शेरचंद कपूर समेत अन्य ज्वेलर्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें