फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से होकर गुजर रहे ओवरलोड वाहन, हादसों का बना खतरा

विज्ञापन
23jjrp23- झज्जर। आंबेडकर चौक से बेरी गेट के बीच खराबी के चलते एक तरफ झुका डंपर। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। शहर से होकर गुजर रहे ओवरलोड वाहन हादसों को न्योता दे रहे हैं। शाम शुरू होते ही ओवरलोड व बड़े वाहन शहर की सड़कों से गुजरना शुरू हो जाते हैं, जिससे राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को सुरक्षा की दृष्टि से परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए आरटीए विभाग की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके बावजूद भी वाहन चालक नियमों की अनदेखी करते हुए क्षमता से अधिक सामान भरकर शहर के साथ अन्य स्थानों से गुजर रहे हैं। रात के समय ओवरलोड़ वाहनों की आवाजाही बढ़ने से हादसे की आशंका और अधिक बनी रहती है।
वीरवार-शुक्रवार की रात को आंबेडकर चौक से बेरी गेट के बीच एक भारी वाहन खराब हो गया। ज्यादा सामान होने के चलते डंपर का झुकाव एक तरफ बन गया। गनीमत यह रही कि वाहन पलटा नहीं और बड़ा हादसा होने से टल गया। यदि वाहन पलट जाता तो आसपास मौजूद लोगों और सड़क से गुजर रहे अन्य वाहनों के चालकों को बड़ा नुकसान हो सकता था। इसके बाद डंपर में आई खराब को कई घंटों में ठीक किए जाने के बाद उसको वहां से हटाया गया।
विज्ञापन


पहले भी हो चुके कई हादसे
ओवरलोड वाहनों के कारण पहले भी क्षेत्र में कई हादसे हो चुके हैं। इसके बाद भी ओवरलोड वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ रही हैं। आरटीए विभाग की तरफ से अगस्त में अब तक करीब 300 ओवरलोड वाहनों के चालान किए हैं। ओवरलोड वाहनों के कारण गुरुग्राम रोड स्थित फ्लाईओवर पर एक हादसा हुआ था, जिसमें पांच लोगों की मौत हुई थी। इसके अलावा बिरधाना मोड मिनी बाइपास पर भी एक सड़क हादसा हुआ था, जिसमें दो लोगों की मौत हुई थी। ओवरलोड वाहन लगातार हादसों को न्यौता दे रहे हैं।

वहीं सहायक जिला परिवहन अधिकारी, आरटीओ राजेश मलिक का कहना है कि जिले में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही हैं। अब तक अगस्त माह में 300 ओवरलोड वाहनों के चालान किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें