फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना की दुकान से 100 से अधिक पटाखों के पैकेट और डिब्बे बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। त्योहारों के सीजन में अवैध पटाखों की बिक्री के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। झज्जर एएनसी स्टाफ ने बहादुरगढ़ की लाइनपार स्थित अनाज मंडी में एक किराना दुकान पर छापा मारकर 100 से अधिक पैकेट और डिब्बे पटाखे बरामद किए।
विज्ञापन

इनमें बुलेट बम, अनार, रॉकेट, सुतली बम और मल्टी शॉट सहित कई तरह की आतिशबाजी शामिल है। पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ थाना लाइनपार में विस्फोटक अधिनियम और बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
एएनसी स्टाफ की टीम ने अनाज मंडी स्थित दुकान नंबर 26 पर कार्रवाई की। श्री श्याम ट्रेडिंग कंपनी के नाम से संचालित इस दुकान पर टेकचंद निवासी अनाज मंडी, लाइनपार के खिलाफ अवैध रूप से पटाखे रखने और बेचने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पीएसआई विक्रम की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन

लाइनपार थाना एसएचओ नरेश कुमार का कहना है कि पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। बरामद पटाखों के भंडारण और उनकी बिक्री से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
बुलेट बम से टाइम बम तक मिले पटाखे
दुकान से 18 पैकेट बुलेट बम, 20 पैकेट स्मॉल बुलेट बम, 10 पैकेट स्मॉल बुलेट बम, नौ पैकेट एटम बम, आठ पैकेट हाइड्रो फोल्ड बम और तीन पैकेट टाइम बम बरामद किए गए। इसके अलावा 11 पैकेट ऑटोमैटिक कोक ब्रांड रॉकेट और तीन पैकेट ऑटोमैटिक रॉकेट भी मिले।
अनार, सुतली बम और मल्टी शॉट भी शामिल
दुकान से ज्वेल शॉवर, पीकॉक अनार, जैस्मिन फ्लावर पॉट, स्काई शॉट और मल्टी शॉट पटाखे भी बरामद हुए। इसके अलावा सुतली बम के अलग-अलग ब्रांड और 1000 लड़ियों वाले बम के पैकेट मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें