फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khargone News: देर शाम तालाब में मछली पकड़ने गए तीन लोगों में से दो की डूबने से मौत, सुबह मिले शव

Sun, 16 Jun 2024 05:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

सार

खरगोन जिले के भीकनगांव थाना क्षेत्र के मछलगांव के पास स्थित नवलपुरा तालाब में मछली पकड़ने गए तीन में से दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। रविवार सुबह उनके शव तालाब से बाहर निकाले जा सके।
विज्ञापन
तालाब से शव को बाहर निकलती टीम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के भीकनगांव थाना क्षेत्र में मछली पकड़ने गए तीन में से दो व्यक्तियों की डूबने से मौत हो गई। शनिवार देर शाम हुए इस हादसे के बाद दोनों मृतकों के शवों को तालाब से बाहर नहीं निकाला जा सका। रविवार सुबह एसडीआरएफ की टीम की मौके पर पहुंची और दोनों के शव रेस्क्यू कर बाहर निकाले। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खरगोन जिले के भीकनगांव थाना क्षेत्र के मछलगांव ग्रामीण क्षेत्र के पास स्थित नवलपुरा तालाब में मछली पकड़ने गए तीन में से दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। हादसे में जालम पिता छगन निवासी कोडियाखाल और भूरेसिंह पिता भांगड़ा निवासी कोडियाखाल की जान चली गई। बताया गया कि शनिवार देर शाम करीब 7 बजे गांव के तीन लोग नवलपुरा तालाब में मछली पकड़ रहे थे, इस दौरान दो लोग गहरे पानी  में जाने से डूब गए।

तीसरे व्यक्ति ने मृतकों के परिजनों को दोनों के डूबने की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। हालांकि, अंधेरा होने के कारण रात के समय सर्च ऑपरेशन शुरू नहीं हो सका। रविवार सुबह पहुंची एसडीआरएफ की टीम और भीकनगांव पुलिस ने दोनों शव को रेस्क्यू कर तालाब से बाहर निकाला। पुलिस ने दोनों शव का पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें