फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों में स्नातक दाखिलों की ओपन काउंसिलिंग शुरू, सीटें खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। विभिन्न कॉलेजों में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए और बीसीए आदि कक्षाओं के दाखिलों के लिए ओपन काउंसिलिंग शुरू हो गई है। दो मेरिट सूची जारी होने के बावजूद भी कॉलेजों में कई सीटें खाली पड़ी हैं। राजकीय कॉलेज में अब तक केवल 34 फीसदी सीटें ही भर पाई हैं।
राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय, झज्जर के जनसंचार विभागाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी अमित भारद्वाज ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नए आवेदनों के लिए ऑनलाइन पोर्टल फिर से खुल गया है। जिन विद्यार्थियों ने अभी तक ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है, वे भी उच्चतर शिक्षा विभाग के एडमिशन पोर्टल पर आवेदन करके दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन

100 रुपये विलंब शुल्क के साथ 16 अगस्त तक दाखिला लिया जा सकता है। इसके बाद 17 से 23 अगस्त तक प्रतिदिन 100 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क लगेगा। नेहरू कॉलेज में स्नातक कक्षाओं की कुल 1200 सीटें हैं। इस बार अधिकतर संकायों में सीटें खाली रह गई हैं।
राजकीय नेहरू कॉलेज में बीए की 480 सीटों में से 195 भरी हैं और 285 खाली हैं। बीसीए की 80 सीटों में 59 भरी हैं, जबकि 21 सीटें खाली हैं। बीबीए की 80 सीटों में से 37 भरी हैं और 43 खाली हैं। बीकॉम की 140 सीटों में 51 भरी हैं और 89 सीटें खाली पड़ी हैं।
विज्ञापन

बीएससी फिजिकल साइंस की 300 सीटों में से केवल 32 भरी हैं। इसमें 268 सीटें अभी भी खाली हैं। बीएससी लाइफ साइंस की 80 सीटों में 30 भरी हैं और 50 सीटें खाली हैं। इसी प्रकार बीएससी गणित की 40 सीटों में 9 भरी हैं, जिससे 31 सीटें खाली रह गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें