फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुग्ध उत्पादकों को एक करोड़ का बोनस: अनिल

विज्ञापन
नलवाड़ मेले के समापन पर महिला मंडलों को सम्‍मानित करते पंचायतीराज मंत्री अनिल शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिल शर्मा ने कहा कि सरकार ने पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए 345 करोड़ रुपये का बजट प्रस्ताव किया है। रविवार को तुंगल क्षेत्र की ग्राम पंचायत धन्यारा के सलेत्तर में नलवाड़ मेले के समापन समारोह में मंत्री अनिल शर्मा ने कहा कि सरकार ने मिल्क फेडरेशन के दुग्ध उत्पादकों को एक करोड़ रुपये का बोनस देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


कहा कि खरीदारों तथा विक्रेताओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से प्रत्येक जिले में प्रतिमाह पशु मंडियां लगाने पर विचार किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को घर-द्वार पर उत्तम नस्ल के पशुओं के क्रय-विक्रय की सुविधा मिलेगी। कहा कि सरकार 7.80 करोड़ रुपये की पंचायत पशुधन पुरस्कार योजना आरंभ करने जा रही है।

इस योजना में प्रत्येक विकास खंड की दो ऐसी सर्वोत्तम पंचायतों को 5-5 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। जहां शत प्रतिशत पशु पंजीकृत हैं। यह पंचायतें आवारा पशुओं से पूर्णतया मुक्त होनी चाहिए और जहां पशु मालिक अपने पशुओं का त्याग न करते हों, ऐसी पंचायतों का चयन पुरस्कार के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें