फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन तबादला नीति के विरोध में नर्सिंग अधिकारियों ने दिया दो घंटे धरना

विज्ञापन
-फोटो 86 : नागरिक अस्पताल में मांगों को लेकर धरना देते नर्सिंग आफिसर। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। स्वास्थ्य विभाग की ऑनलाइन तबादला नीति के विरोध में नर्सिंग अधिकारियों ने सोमवार को नागरिक अस्पताल में सुबह 10 से 12 बजे तक दो घंटे सांकेतिक धरना दिया। पांच साल या इससे अधिक समय से एक ही अस्पताल में तैनात नर्सिंग अधिकारियों के संभावित तबादले का विरोध किया। एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार और बुधवार को भी सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन

नर्सिंग अधिकारियों का का कहना है कि मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी लागू करने से पहले कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों और मांगों पर विचार किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि लंबे समय से एक ही स्थान पर सेवाएं दे रहे कर्मचारियों के तबादले से पारिवारिक और अन्य व्यावहारिक परेशानियां सामने आ सकती हैं।
ऐसे में सरकार को ऑनलाइन तबादला प्रक्रिया शुरू करने से पहले कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। धरने पर बैठे नर्सिंग ऑफिसरों ने कहा कि इस संबंध में एसोसिएशन की ओर से मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद अभी तक मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने सरकार से तबादला नीति में आवश्यक संशोधन करने और उनकी समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने की मांग की। नर्सिंग ऑफिसरों ने बताया कि फिलहाल एसोसिएशन के निर्णय के अनुसार दो घंटे का सांकेतिक धरना दिया जा रहा है।
मंगलवार और बुधवार को भी निर्धारित समय पर विरोध किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि सरकार की ओर से उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें