फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8.15 लाख से घटकर 6.68 लाख रह गए मतदाता, ड्राफ्ट सूची जारी

विज्ञापन
31jjrp13- लघु सचिवालय सभागार में आयोजित बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनि​धि व अ​धिकारियों को स
विज्ञापन
झज्जर। निर्वाचन विभाग की तरफ से शुक्रवार को जिले की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी गई। इसमें 6,68,832 मतदाताओं के नाम को शामिल किया गया है जबकि एक लाख 46 हजार 879 मतदाताओं के नाम शामिल नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

इन मतदाताओं के नाम कटने की संभावना है हालांकि, काटे जाने से पहले इन सभी को अंतिम मौका दिया जाएगा। एसआईआर शुरू होने से पहले जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 8,15,711 थी। एसआईआर के तहत मतदाताओं के वोट डिजिटलीकरण किया गया जिसके बाद मतदाताओं की संख्या 6,68,832 रह गई है और 1,46,879 मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट सूची से हटा दिए गए हैं। इसके अलावा 93977 मतदाता ऐसे मिले हैं, जिनके रिकार्ड में कोईन कोई त्रुटि भी मिली है।
जिले में अब कुल 668832 मतदाता ड्राफ्ट सूची में है,जिसमें से बहादुरगढ़ विधानसभा में 186774, बादली विधानसभा में 162583, झज्जर विधानसभा में 165729 और बेरी विधानसभा में 15746 मतदाताओं को ड्राफ्ट सूची में शामिल किया गया है। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 354275 और महिला मतदाताओं की संख्या 314549 है।
विज्ञापन


आगामी 30 अगस्त तक दर्ज होंगे दावे एवं आपत्तियां
प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद 30 अगस्त तक नाम जोड़ने, अन्य जरूरी संशोधन कराने व त्रुटियों के संबंध में दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। प्राप्त सभी दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण 28 सितंबर तक किया जाएगा और 3 अक्तूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।

डीसी ने जारी की प्रारूप मतदाता सूची
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने कहा कि एसआईआर अभियान के चलते निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार प्रारूप फोटो युक्त मतदाता सूचियों के प्रकाशन की प्रकिया पूरी कर ली गई है। मतदाता अपना नाम वोटर लिस्ट में चैक कर लें। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है और सभी राजनीतिक दल एवं नागरिक इसमें सक्रिय भागीदारी निभाते हुए मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में सहयोग करें। डीसी शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में एसआईआर 2026 के चलते राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रही थी। उन्होंने प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन करते हुए विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उसकी प्रतियां वितरित कीं। बैठक में एसडीएम बादली विशाल कुमार ने निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम एवं दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारी साझा की।

बनेंगे नए वोट
डीसी ने कहा कि एक जुलाई को अर्हता तिथि मानते हुए एसआईआर अभियान चलाया जा रहा है। जिन नागरिकों की आयु 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, वे अपना वोट बनवा सकते है। वोट बनवाने संबंधी कार्यों में राजनीतिक दलों का सहयोग जरूरी है। साथ अगर किसी व्यक्ति का वोट कारणवश कट गया है तो निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने उपरांत वोट बनाया जाए।

वर्जन
यदि किसी पात्र मतदाता का नाम प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं हुआ है तो उसे घबराने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे मतदाता 30 अगस्त तक संबंधित बीएलओ के माध्यम से फॉर्म-6 भरकर ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। कोई भी मतदाता यह न समझे कि उसका वोट स्थायी रूप से कट गया है। पहले प्रारूप मतदाता सूची में अपना नाम जांचें और यदि नाम नहीं है तो निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर अपना नाम शामिल करवाएं। दावों एवं आपत्तियों के निस्तारण के लिए समय निर्धारित किया गया है। यदि मतदाता को सुनवाई का नोटिस प्राप्त होता है तो वह निर्धारित तिथि पर संबंधित अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष अवश्य रखें ताकि आवेदन का समयबद्ध निस्तारण किया जा सके।
विज्ञापन

वर्षा खांगवाल, डीसी

विधानसभा अनुसार स्थिति
विधानसभा पुरुष महिला ट्रांसजेंडर कुल
बहादुरगढ़ 98203 88568 3 186774
बादली 86461 76122 0 162583
झज्जर 87193 78534 2 165729
बेरी 82418 71325 3 153746
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें