संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। एनएससीए झज्जर ए और एनएससीए झज्जर बी की टीम के बीच खेले गए फ्रेंडली क्रिकेट मैच में एनएससीए झज्जर बी की टीम ने दो विकेट से जीत दर्ज की। मैच में तीन विकेट लेने वाले हार्दिक को मैन ऑफ द मैच चुना गया
नेहरू कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड में मैच खेला गया। एनएससीए झज्जर बी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एनएससीए झज्जर ए की टीम 32.4 ओवरों में 172 रनों पर ऑल आउट हो गई। आरव राणा ने 73 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 55 रन बनाए। हार्दिक ने तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनएससीए झज्जर बी की टीम ने 30.4 ओवरों में 173 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। सूर्यांश ने 50 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 54 रन बनाए। निकुंज सैनी ने चार विकेट हासिल किए।