फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब यूनिफॉर्म में दिखेंगे कलेक्ट्रेट कर्मी

Thu, 28 Apr 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अब कलेक्ट्रेट कर्मचारी बावर्दी नजर आएंगे। डीएम की पहल पर यहां ड्रेस कोड लागू कर दिया है। गुरुवार को कलेक्ट्रेट कर्मियाें ने ड्रेस पहनकर डीएम के साथ फोटोसेशन भी कराया। 
विज्ञापन


कार्यभार संभालने के बाद डीएम अमृत त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट कर्मियाें को ड्रेस कोड में रहने का सुझाव दिया था। इस पर कलेक्ट्रेट मिनिस्टीरियल एसोसिएशन ने सहमति जताई थी। बाद में डीएम ने कलेक्ट्रेट के नजारत अनुभाग को कलेक्ट्रेट के कर्मियाें की ड्रेस बनवाने के निर्देश दिए थे। इसमें पुरुष कर्मी की डार्क ब्राउन पैंट व क्रीम शर्ट शामिल हैं।

जबकि महिला कर्मी के लिए डार्क ब्राउन रंग साड़ी में नजर आएंगी। उस पर राजस्व परिषद का लोगोे रहेगा। गुरुवार को कलेक्ट्रेट कर्मियाें ने ड्रेस पहनकर डीएम सहित अफसरों के साथ फोटोसेशन कराया। हालांकि कलेक्ट्रेट के ड्राइवर व चतुर्थ कर्मचारियों पर फिलहाल यह व्यवस्था लागू नहीं होगी। 
विज्ञापन

 
नजीर बन सकती पहल
डीएम अमृत त्रिपाठी की यह पहल प्रदेश में नजीर बन सकती है। प्रदेश के किसी भी कलेक्ट्रेट कार्यालय में ड्रेस कोड व्यवस्था लागू नहीं है। सीतापुर पहला जिला है, जहां यह ड्रेस कोड व्यवस्था लागू की गई हैं।  

आमजन को मिलेंगी बेहतर सेवाएं
कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आलोक मिश्र ने बताया कि राजस्व परिषद के हम सब कर्मचारियों ने डीएम से ड्रेस कोड लागू करने का अनुरोध किया था। ड्रेस कोड लागू होने से आमजन को आसानी होगी। वहीं लोग किसी दलाल आदि के भी बहकावे नहीं आएंगे। कलेक्ट्रेट के कर्मी जब ड्रेस में अपनी सीट पर कार्य करेंगे तो जनसामान्य को संबधित कर्मी को पहचानने में आसानी होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें