झज्जर। खरीफ खरीद सीजन 2026-27 में बाजरा और धान की खरीद सुचारु रखने के लिए जिला प्रशासन ने जिले की आठ अनाज मंडियों और खरीद केंद्रों में अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित की है। डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि नोडल अधिकारी खरीद प्रक्रिया, किसानों को भुगतान और खरीदी गई फसल के समय पर उठान की निगरानी करेंगे।
डीसी ने कहा कि मंडियों में खरीद व्यवस्था पर नियमित नजर रखी जा रही है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट और शिकायत निवारण समितियों के अध्यक्ष व सदस्य किसानों और आढ़तियों की समस्याओं का समाधान कराने के साथ परिवहन, मजदूरों की उपलब्धता और फसल उठान की समीक्षा करेंगे। ये समितियां मंडियों में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने में भी भूमिका निभाएंगी।