फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजरा-धान खरीद के लिए आठ मंडियों में नोडल अधिकारी नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। खरीफ सीजन 2026-27 में बाजरा और धान की खरीद सुचारू रखने के लिए जिला प्रशासन ने जिले की आठ अनाज मंडियों और खरीद केंद्रों में नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि अधिकारी खरीद, किसानों को भुगतान और फसल उठान की नियमित निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ड्यूटी मजिस्ट्रेट और शिकायत निवारण समितियां किसानों व आढ़तियों की समस्याओं के समाधान के साथ परिवहन, मजदूरों की उपलब्धता और कानून-व्यवस्था पर भी नजर रखेंगी। प्रशासन का उद्देश्य मंडियों में खरीद प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाए रखना और किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें