फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय की प्रीति ने किया जिला टॉप

Mon, 29 May 2017 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
प्रीति गुप्ता को आर्शीवाद देती मां विजय कुमारी - फोटो : amarujala
विज्ञापन
 सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित होते ही मेधावी छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर छा गई। कस्बे के नवोदय विद्यालय, हिंद एंजिल्स के छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। नवोदय की प्रीति गुप्ता ने 94.2 फीसदी अंक पाकर जिला टॉप किया। हिंद एंजिल्स के नीतेश राजपूत 87.88 फीसदी अंक पाकर दूसरे स्थान पर रहे। इसी विद्यालय के रिशु राजपूत ने 82.2 फीसदी अंक पाए।  
विज्ञापन



रविवार को घोषित हुए सीबीएसई के परीक्षा परिणाम में राठ के छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा। नवोदय की छात्रा प्रीति गुप्ता ने 94.2 अंक पाकर अपने माता पिता का नाम रोशन किया। प्रीति ने 500 में से 471 अंक पाए। छात्रा ने अंग्रेजी में 93, हिंदी 95, गणित 95, फिजिक्स 63 और कैमिस्ट्री में 65 अंक बटोरे। इसी तरह से हिंद एंजिल्स के छात्र नितेश राजपूत ने 87.88 फीसदी अंक पाकर जिले में दूसरा स्थान पाया।


प्रशांत द्विवेदी ने 79.6, सुयश अग्रवाल ने 79, लक्ष्मी गुप्ता ने 77, प्रिंस सोनी ने 76, वंदना अनुरागी ने 75.6, प्रतीक्षा राजपूत ने 73.6, यश मल्होत्रा ने 72 और आर्यन गुप्ता ने 71.4 फीसदी अंक पाए। हिंद एंजिल्स के एमडी रामहेत सिंह, प्रिंसिपल गीता सक्सेना, शिखा राजपूत, स्वदेश राजपूत, नवोदय के प्रधानाचार्य एसी निगम सहित टीचरों ने छात्र छात्राओं की इस कामयाबी पर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मुंह मीठा कराया और बधाइयां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें