01jjrp06- बेरी में पुतला फूंकते सफाई कर्मचारी। संवाद
बेरी। नगर पालिका कर्मचारियों ने मंगलवार को मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने हरियाणा सरकार का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारी बेरी नगर पालिका से मेन बाजार होते हुए शिव चौक पहुंचे।
इकाई प्रधान प्रदीप बिसाहन ने बताया कि सरकार सफाई कर्मचारियों की लंबित मांगों को अनदेखा कर रही है। कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को 27वें दिन भी जारी रही। इस हड़ताल के कारण शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए हैं। लोगों को बदबू और गंदगी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बिसाहन ने स्पष्ट किया कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि इस बार कर्मचारी अपनी मांगों को पूरा करवाकर ही हड़ताल समाप्त करेंगे। संवाद