फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने बैठक का किया बहिष्कार

विज्ञापन
07jjrp06- जमालपुर में मासिक बैठक का बहिष्कार करते कर्मचारी। स्रोत : कर्मचारी संगठन
विज्ञापन
साल्हावास। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर नियुक्त बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (एमपीएचडब्लू) ने जमालपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मासिक बैठक का बहिष्कार किया। भविष्य में वित्तीय समस्याओं का समाधान न होने तक बैठक व रिपोर्टिंग का भी बहिष्कार करने की चेतावनी दी। इस दौरान सीएमओ डाॅ. मंजू कादियान व उप सिविल सर्जन डाक्टर तीर्थ बागडी उपस्थित रहे लेकिन फिर भी समाधान नहीं हुआ। कर्मचारियों ने बिल पास न करने के लिए डीडीओ को जिम्मेदार ठहराया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि सभी कर्मचारियों को जनवरी, फरवरी, मार्च 2024 का अब तक चिल्ड्रेन एजुकेशन अलाउंस अर्थात बाल शिक्षा भत्ता का भुगतान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक का भी चिल्ड्रन एजुकेशन अलाउंस नहीं मिला है। वर्ष 2020 से बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता का एसपी एरियर सुनिश्चित कॅरिअर प्रगति व मेडिकल क्लेम राशि के बिलों का भुगतान नहीं हुआ है। पिछले दो सालों से बहुउद्देश्यीय कार्यकर्ताओं को समय पर वेतन नहीं मिला है।
इस वर्ष के फरवरी का वेतन अब तक न मिलने के कारण यह वेतन आगामी वित्तीय वर्ष में जुडे़गा जिससे उन्हें ज्यादा टैक्स अदा करना पड़ेगा। 2020 से 2023 तक की बकाया एलटीसी का भुगतान किया जाए। इन सभी समस्याओं को लेकर बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने बैठक का बहिष्कार किया जो भविष्य में भी जारी रह सकता है।
विज्ञापन

बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने बताया कि इन समस्याओं के बारे में एसएमओ जमालपुर और सीएमओ झज्जर को लगातार दो साल से बार बार लिखित में दे रहे हैं लेकिन किसी भी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। कर्मचारियों ने कहा कि यदि समय रहते समाधान नहीं किया गया तो स्वास्थ्य मंत्री महानिदेशक स्वास्थ्य विभाग को लिखित में शिकायत दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें