फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेज-3बी2 की मार्केट में टाइलें और ग्रिल टूटी, दुकानदारों में रोष

Fri, 10 Jun 2016 10:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
फेज-3बी2 की मार्केट में टाइलें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोहाली के फेज 3बी2 की मार्केट में शोरूमों के बाहर पैदल चलने के लिए बने फुटपाथ जगह-जगह से टूट गए हैं। यह दुकानदारों और आने जाने वाले लोगों के लिए मुसीबत बन रहे है। साथ ही लोहे की ग्रिलें भी टूट गई हैं। इससे मार्केट की सुंदरता पर भी ग्रहण लग रहा है।
विज्ञापन


इस संबंध में वीरवार को फेज-3बी2 मार्केट के प्रधान महावीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि करीब 12 साल पहले फुटपाथ बनाए गए थे। उसम समय ही लोहे की ग्रिलें लगाई गई थीं। पिछले कई सालों से लोहे की ग्रिलें जगह-जगह गायब हो गई हैं। इसके अलावा फुटपाथ पर लगी टायलें जगह-जगह से टूट गई हैं। इससे मार्केट में आने वाले लोगों और दुकानदारों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही हैं।

उन्होंने कहा वह कई बार नगर निगम से इसे ठीक करने और नई टायलें लगाने के लिए मांग कर चुके हैं। पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसके अलावा मार्केट में फुटपाथ की चौड़ाई बहुत कम है। उन्होंने यह भी मांग की कि उनके मार्केट के ब्लॉक के फुटपाथ की चौड़ाई भी बढ़ाई जाए। दुकानदार राकेश गुप्ता ने बताया कि एक तो फुटपाथ की चौड़ाई काफी कम है। इसके बावजूद भी नगर निगम इसे और अंदर शोरूमों की ओर करना चाहती है। उन्होंने बताया कि किसी भी हालत में फुटपाथ की चौड़ाई कम नहीं करने दी जाएगी, क्योंकि इससे मार्केट की सुंदरता बिगड़ेगी और दुकानदारों को भी परेशानी उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें