फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब योजनाओं में होने वाली धांधली को रोकेगा मोबाइल एप

Fri, 01 Apr 2016 08:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
मोबाइल एप
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) में पात्र लोगों को ही आवास आवंटन हो और योजना को लागू कराने में किसी प्रकार का गड़बड़झाला न हो, इसके लिए मोबाइल एप के जरिए नजर रखी जाएगी। 
विज्ञापन


केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने योजनाओं की मॉनीटरिंग के लिए मोबाइल एप तैयार किया है। ग्राम्य विकास विभाग के अफसरों के मुताबिक मोबाइल एए के जरिए पीएमएवाई के तहत आवासों के निर्माण से पूर्व और बाद में निर्मित आवासों की फोटो के साथ ही लाभार्थी का पूरा ब्यौरा जुटाया जाएगा। 

जिसमें लाभार्थी के नाम पते के अलावा उसकी जाति और वित्तीय स्थिति की भी जानकारी होगी। मोबाइल एप के जरिए भेजे गए आंकड़ों को केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय समायोजित करके पूरी योजना तैयार करेगा। 
विज्ञापन


अनियमितता की अाती रही लगातार 
इससे पूर्व इंदिरा आवास योजना (अब पीएमएवाई) के तहत आवासों के आवंटन में तमाम राज्यों से अनियमितता की शिकायतें आ रही थीं।

विभागीय अफसरों, कर्मचारियों द्वारा लाभार्थियों से मिलीभगत करके अपात्र लोगों को आवासों के आवंटन की शिकायतें आम थीं। जांच में कई शिकायतें सही भी पाई गईं। 

जिसे लेकर कई अफसरों, कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई भी की जा चुकी है। बता दें कि केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2016-17 में राज्य में 12000 आवासों के निर्माण को मंजूरी दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें