फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Vidhan Sabha: हाईटेंशन तार के मुद्दे पर घिरी नीतीश सरकार, BJP विधायक के तल्ख तेवर से सदन में गहमागहमी

Fri, 27 Feb 2026 12:17 PM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार में कई घरों के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजरते हैं। यह काफी जानलेवा है। इस मामले को आज सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों के स्वर एक हो गए। दो पक्षों ने विधायकों ने एक साथ मुद्दे पर कार्रवाई करने की मांग की। 
विज्ञापन
बिहार विधान सभा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा में अपने ही विधायकों के सवाल पर नीतीश सरकार घिर गई। भारतीय जनता पार्टी के विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने ऊर्जा विभाग का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि राज्य में सैकड़ों घरों के ऊपर से 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार गुजर रहे हैं। बिजली की 11,000 वोल्टेज की हाई टेंशन तार किसी के घर के छतों पर महज चार-पांच फीट उंचाई से गुजर रहा हो तो सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि वहां रहने वालों की स्थिति क्या होगी? सरकार से वह यह जानना चाहते हैं कि जो लोग सुपरविजन की राशि नहीं दे सकते हैं, या अधिकांश जगहों पर मकान बनने के बाद बिजली विभाग ने तार खींच दिया है, क्या उनके घरों के ऊपर से सरकार तार हटाने का विचार रखती है या नहीं?

विज्ञापन


घर बनने के बाद बिजली के तार खींचे गए हैं, तो मैं जांच कराऊंगा
ऊर्जा विभाग के मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा कि ऐसी बात नहीं है कि पहले बिजली के तार खींचे गए और उसके बाद घर बनाए गए। इस पर भाजपा विधायक ने उन्हें टोकने की कोशिश की तो मंत्री ने कहा कि ऐसा लगता है जैसे मैं विधायक ही नहीं हूं। अगर फिर भी आपत्ति है तो विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह लिखित रूप में दे दें कि घर बनने के बाद बिजली के तार खींचे गए हैं, तो मैं इस मामले की जांच कराऊंगा। विरोध करते हुए भाजपा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार को मुद्दों को गंभीरता से लेना चाहिए। विधायक शालिनी मिश्रा और मुरारी मोहन झा ने कहा कि यह गंभीर मामला है। कई घटनाएं हो चुकी हैं। यह लोगों की जान का सवाल है। बार-बार कहने के बावजूद अधिकारी इसे नहीं निपटाते हैं।
Bihar News: बिहार सरकार में इतना बड़ा हेरफेर! नियंत्रक महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट ने दी बड़ी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए
राजद विधायक रणविजय साहू ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र के महादलित टोले में भी घरों के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजरता है। लोगों की जान जोखिम में है। किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बाद सभी विधायक एक साथ खड़े हो गए। उन्होंने कहा कि यह पूरे राज्य की समस्या है। सभी विधायक हंगामा करने लगे। भाजपा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने तीखे तेवर में कहा कि सरकार को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा कि सभी सदस्यों के सुझावों को देखते हुए सरकार इस पर गंभीरता से विचार करेगी। सरकार समीक्षा कर इस मामले में त्वरित कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें