बादली। विधायक कुलदीप वत्स ने पूर्व विधायक नरेश शर्मा को मानहानि का नोटिस भेजा है। पूर्व विधायक नरेश शर्मा ने राज्यसभा चुनाव में विधायक वत्स पर वोट बेचने का आरोप सोशल मीडिया के माध्यम से लगाया था।
इन आरोपों को बुनियाद बताते हुए विधायक वत्स ने 48 घंटे में माफी मांगने और पांच करोड़ रुपये मानहानि का नोटिस भिजवाया है। पूर्व विधायक नरेश प्रधान का कहना है कि वह नोटिस का जवाब कानूनी तौर पर देंगे।
विधायक कुलदीप वत्स की ओर से भेजे गए नोटिस में बताया गया है कि 16 मार्च को हुए राज्यसभा चुनाव को लेकर नरेश शर्मा की ओर से सार्वजनिक मंचों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर राज्यसभा चुनाव में पैसे लेकर वोट प्रभावित करने के आरोप लगाए गए हैं। विधायक कुलदीप वत्स का कहना है कि आरोप पूरी तरह से निराधार है। इससे उनकी छवि खराब हुई है।
पूर्व विधायक नरेश शर्मा ने कहा कि वह कानूनी कार्रवाई का सामना करने को तैयार है। फिलहाल माफी मांगने का सवाल ही नहीं है। पूर्व विधायक नरेश प्रधान और विधायक कुलदीप वत्स एक ही पार्टी में रहने के बाद भी 2012 से एक दूसरे के प्रतिद्वंद्वी है।