फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

357 मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों बने मुख्य केंद्र, सहायिका भी होगी नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। सरकार ने 512 मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों में से 357 को मुख्य आंगनबाड़ी केंद्रों को मुख्य केंद्र बनाने का आदेश जारी किया है। निर्णय के बाद इन केंद्रों में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि होगी।
विज्ञापन


वित्त विभाग के 15 जुलाई 2026 के पत्र के आधार पर यह कदम उठाया गया है। उन्नत किए गए केंद्रों में 10 साल से अधिक अनुभव वाली मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अब मुख्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनेंगी। पहले मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों में केवल वर्कर ही काम करती थीं लेकिन मुख्य केंद्र बनने के बाद सहायिकाओं की भी नियुक्ति होगी। झज्जर जिले में ऐसे कुल पांच मिनी आंगनबाड़ी केंद्र थे।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कुल मासिक मानदेय अब 14,750 रुपये निर्धारित किया गया है। इसमें केंद्र और राज्य का 60:40 के अनुपात में 4,500 रुपये का हिस्सा शामिल है। इसके अलावा राज्य सरकार की ओर से 8,750 रुपये का टॉप-अप और 1,500 रुपये का अतिरिक्त दायित्व शामिल है।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी सहायिकाओं का कुल मासिक मानदेय 7,900 रुपये तय किया गया है। इसमें केंद्र और राज्य का 2,250 रुपये का हिस्सा तथा राज्य सरकार पर 5,650 रुपये का अतिरिक्त दायित्व शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें