फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड डे मिल कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
14jjrp19- लघु सचिवालय में प्रदर्शन करती मिड डे मिल वर्कर। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। लघु सचिवालय में वीरवार को सरकारी स्कूलों में खाना बनाने वाली मिड डे मील कर्मचारियों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

यूनियन की प्रधान सरोज दुजाना ने कहा कि मिड डे मील के लिए तीन गैस सिलिंडर मिलने चाहिए जबकि एक सिलिंडर दिया जा रहा है। कहा जा रहा है कि चूल्हे पर खाना बनाओ। सरोज दुजाना ने बताया कि मुख्य मांग स्कूलों में खाना बनाने के लिए पर्याप्त मात्रा में गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने की है। इसके अलावा जिन स्कूलों में बच्चों की संख्या कम हो रही है, वहां मिड डे मील कर्मचारियों को हटाया जा रहा है। इसका यूनियन विरोध करती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें