फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में मौसम विभाग के दावे हवा, नहीं हुई बारिश-बर्फबारी

Tue, 30 Jan 2018 10:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग का पूर्वानुमान इस बार हवा हो गया। सोमवार को बारिश-बर्फबारी के आसार थे लेकिन प्रदेश भर में धूप खिली। लोगों ने हाड कंपा देने वाली ठंड के बीच धूप का मजा लिया। 

विज्ञापन


अधिकतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से पूर्वानुमान सटीक नहीं बैठा है। 

अब मंगलवार और बुधवार को प्रदेश के मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर और लाहौल स्पीति के कुछ क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम

मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 30 जनवरी से 4 फरवरी तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में 1 से 4 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को शिमला में अधिकतम तापमान 15.5, ऊना में 24.4, नाहन में 20.2, सोलन में 21.0, धर्मशाला में 18.9, कांगड़ा में 21.8, हमीरपुर में 23.3, बिलासपुर में 22.2, चंबा में 22.1, सुंदरनगर में 24.7, भुंतर में 22.4, कल्पा में 11.2 और डलहौजी में 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि हुई है। रविवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान -8.6, कल्पा में - 3.0, मनाली में -1.2, भुंतर में 0.4, सुंदरनगर में 1.2, मंडी में 2.9, चंबा में 1.8, ऊना में 3.8, धर्मशाला में 6.2 और शिमला में 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें