फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Crime News: 25 हजार का इनामी बदमाश वसीम कुरैशी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Sat, 23 Aug 2025 10:45 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

Meerut news today in Hindi: मेरठ के जानी क्षेत्र में शनिवार तड़के पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। 25 हजार का इनामी बदमाश वसीम कुरैशी गोली लगने से घायल होकर पकड़ा गया। उस पर मेरठ और गाजियाबाद में 10 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में जानी पुलिस ने शनिवार तड़के हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश वसीम कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली उसके पैर में लगने से वह घायल हो गया। वसीम कुरैशी मेरठ और गाजियाबाद में कई संगीन मामलों में वांछित था।

 

शनिवार सुबह करीब तीन बजे जानी थाना पुलिस भोला मार्ग स्थित शेखपुरी बम्बा चौराहे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार संदिग्ध युवक पेपला की ओर से आता दिखाई दिया। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो युवक ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया और तुरंत दबोच लिया गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 23 अगस्त को आपके शहर में क्या हुआ

 

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम वसीम कुरैशी निवासी मौहल्ला हकीमपुरा मुरादनगर गाजियाबाद, हाल पता ऊंचा सद्दीक नगर लिसाड़ी गेट मेरठ बताया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार वसीम कुरैशी जानी गंगनहर पुल के पास पांच माह पहले हुई गोकशी की वारदात में शामिल था। उसके खिलाफ मेरठ और गाजियाबाद में हत्या, गोकशी और अन्य गंभीर अपराधों सहित 10 मुकदमे दर्ज हैं। मेरठ पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें