फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे रोड चौराहे से फुटबॉल चौक तक आज चलेगा अतिक्रमण पर बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। रेलवे रोड चौराहे से फुटबॉल चौक तक आज अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलेगा। यातायात पुलिस और नगर निगम की प्रवर्तन दल की टीम ने घोषणा करके चेतावनी दी।
विज्ञापन

शहर को जाममुक्त बनाने के लिए यातायात पुलिस और नगर निगम की प्रवर्तन दल की टीम ने दिल्ली रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। रेलवे रोड तक तो अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों के चबूतरे तोड़ दिए। अब रेलवे रोड चौराहे से लेकर फुटबॉल चौक तक शनिवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलेगा। इसके लिए व्यापारियों को चेतावनी भी दी गई है। कुछ दुकानदारों का सामान भी यातायात पुलिस और नगर निगम की टीम ने पीछे कराया है। आज बुलडोजर लेकर आगे की कार्रवाई टीम की ओर से की जाएगी। एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें