नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता मेधा पाटकर ने आज 17 दिनों के बाद धार के जेल में अनशन तोड़ा है। बता दें कि सरदार सरोवर बांध के डूब क्षेत्र के प्रभावितों के लिए उचित पुनर्वास की मांग को लेकर मध्यप्रदेश के धार जिले के चिखल्दा गांव में अनिश्चितकालीन उपवास पर बैठी नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता मेधा पाटकर लड़ रही थी।
MP: Medha Patkar breaks her fast in Dhar jail after 17days of hunger strike demanding rehabilitation of those displaced by SardarSarovar Dam pic.twitter.com/GvMxuqWufx— ANI (@ANI) August 12, 2017
गौरतलब है कि मेधा उनके अन्य साथियों को पुलिस ने अनशन के 12वें दिन पिछले सात अगस्त को धरना स्थल से बलपूर्वक उठा दिया था और उसके बाद उसी रात को मेधा को इंदौर के बांबे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया था।
अनशन पर बैठीं मेधा पाटकर को पुलिस ने जबरन हटाया, हॉस्पिटल में किया दाखिल
इस मामले में मेधा ने आरोप लगाया कि प्रदेश की नर्मदा घाटी में पुनर्वास स्थलों का निर्माण अब तक पूरा नहीं हो सका है। ऐसे कई स्थानों पर पेयजल की सुविधा भी नहीं है। लेकिन प्रदेश सरकार हजारों परिवारों को अपने घर-बार छोड़कर ऐसे अधूरे पुनर्वास स्थलों में जाने के लिये कह रही है।