फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदक विजेता खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

विज्ञापन
07jjrp22- गांव हुमायूंपुर में ​खिलाड़ियों का स्वागत करते ग्रामीण। स्रोत-कोच - फोटो : bishnah 1
विज्ञापन
साल्हावास। क्षेत्र के गांव हुमायूंपुर में रविवार को जिला स्तर व राष्ट्रीय स्तर पर गांव का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक समिति चेयरमैन दीपक झांसवा रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली हैमर थ्रो खिलाड़ी दीपांशी जाखड़ और राष्ट्रीय स्तर पर सिल्वर मेडल प्राप्त करने वाली हैमर थ्रो खिलाड़ी मीनू जाखड़, 1500 मीटर में राज्य स्तर पर अव्वल रहने वाली दिशा जांगड़ा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

दिशा जांगड़ा के माता पिता दिव्यांग हैं लेकिन फिर भी दिशा जांगड़ा दौड़ प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। दीपक झांसवा ने कहा कि मातनहेल, साल्हावास क्षेत्र के खिलाड़ी लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।
यहां के अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी विदेशी सरजमी पर भारत का झंडा लहरा रहे हैं। उन्होंने मंच से सासरौली की बेटी सुरुचि फोगाट को वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई देते हुए कि आज लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं है। हमें बेटी को बचाना और पढ़ाना तो है ही, साथ ही अच्छे खेल खेलने के लिए प्रेरित भी करना है। इस अवसर पर सरपंच बेबी, सरपंच प्रतिनिधि प्रीतम, ब्लॉक समिति सदस्य ढिल्लू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें