फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीयू छात्र सागर सोलंकी का वायु सेना में बने अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) के बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के छात्र सागर सोलंकी का चयन भारतीय वायु सेना में हुआ है। उन्होंने अंतिम मेरिट सूची में ऑल इंडिया रैंक-61 प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है।

सागर का चयन भारतीय वायु सेना की एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग शाखा में हुआ है। जहां वे अंडर ट्रेनिंग फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। चयन प्रक्रिया से कुछ दिन पहले उनके पिता का आकस्मिक निधन हो गया था इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और सभी पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाने के बाद परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति प्रो. मिलाप पूनियां ने उन्हें बधाई देते हुए इसे विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय बताया। यूआईईटी निदेशक प्रो. विनीत कुमार सिंगला और टीपीओ अरुण हुड्डा ने भी शुभकामनाएं दीं। सागर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने स्वर्गीय पिता, परिवार और शिक्षकों को दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें