इंदौर में मामूली बात पर विवाद हो गया। शहर में बहस से हुई शरुआत मारपीट में बदल गई इसके बाद देखते ही देखते यह झगड़ा चाकूबाजी में तब्दील हो गया। घटना में मार्केट अध्यक्ष हंसराज जैन घायल हो गए। साथ ही कुछ अन्य व्यापारी भी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। बता दें कि पार्किंग में बेरीकेट लगाने को लेकर जैन का हम्माल दिनेश शर्मा से विवाद हो गया था।
घटना के बाद विरोध में व्यापारियों ने रोष व्यक्त किया है। व्यापारियों ने दुकानें बंद कर सर्राफा थाने पहुंच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्राई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि इंदौर कपड़ा बाजार मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा बाजार है।