फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनेश और दिव्या ने नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी में जीता गोल्ड

विज्ञापन
07jjrp07- अपनी कोच के साथ ​खिलाड़ी। स्रोत : कोच
विज्ञापन
साल्हावास। सिरसा में गांव बिरोहड़ की मनेश ओर दिव्या ने नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक की टीम से खेलते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता है।
विज्ञापन

इंडिया चीफ कोच डॉक्टर मुन्नी जून ने बताया कि दिल्ली यूनिवर्सिटी की टीम को हराकर बेस्ट चार में बिरोहड़ की बेटियों ने जगह बनाई। फिर लीग टूर्नामेंट में पहले एलपीयू यूनिवर्सिटी फगवाड़ा उसके बाद अपने दूसरे मुकाबले में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी और अंतिम मुकाबले में चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी सिरसा को हराकर टूर्नामेंट में पहला स्थान प्राप्त किया।
टीम की मैनेजर डॉक्टर सुरजीत कौर ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। भविष्य में ऐसे ही प्रयास करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। हरियाणा स्पोर्ट्स खो-खो के जनरल सेक्रेटरी महेंद्र कंबोज ने भी टूर्नामेंट में शिरकत की। गांव पहुंचने पर दोनों बेटियों का स्वागत किया गया। झज्जर के खो-खो कोच नवीन कुमार, जयप्रकाश सहरावत, धोलिया, अनिल, विक्रम, जयवीर कोच, विजेश कोच, मनदीप धनखड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें