फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान के मुख्य सूत्र, परिभाषाएं, नियम व डायग्राम की एक अलग कॉपी बनाएं

विज्ञापन
08...रेनू शुक्ला, विज्ञान शिक्षिका, सेक्टर-4 स्थित मॉडल स्कूल
विज्ञापन
रोहतक। सीबीएसई 10वीं कक्षा के विज्ञान विषय की परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। विज्ञान के महत्वपूर्ण सूत्र, परिभाषाएं, नियम व आरेख की एक अलग कॉपी बनाएं। यह सुझाव है सेक्टर-4 स्थित मॉडल स्कूल की विज्ञान शिक्षिका रेनू शुक्ला का।
विज्ञापन

रेनू शुक्ला बताती हैं कि परीक्षा के लिए बचे सीमित समय में भी समय का सदुपयोग कर विद्यार्थी पास मार्क्स और पढ़ने वाला विद्यार्थी अच्छे अंक ला सकता है। समय पर तैयारी न करने वाले विद्यार्थी जीवों में प्रजनन, प्राकृतिक संसाधन और अम्ल, क्षार व लवण अध्यायों को पढ़कर 16 से अधिक अंक पा सकते हैं।
रेनू ने बताया कि 10वीं कक्षा में तीन भाग हैं। भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान व जीव विज्ञान से 25-25 अंकों के प्रश्न आते हैं जबकि प्राकृतिक संसाधन से 5 अंक के प्रश्न आते हैं।
विज्ञापन

इन भागों में विद्युत, विद्युत प्रवाह के चुंबकीय प्रभाव, कार्बन और उसके यौगिक, विरासत और विकास अध्यायों को विद्यार्थी कठिन समझते हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को एनसीईआरटी का सहयोग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि कक्षा 10वीं विज्ञान बोर्ड परीक्षा में सफलता पाने के लिए विद्यार्थी सबसे पहले अवधारणाओं को गहराई से समझें और केवल रटने पर निर्भर न रहें।
प्रत्येक अध्याय के महत्वपूर्ण सूत्र (फार्मूले), परिभाषाएं (डेफिनेशन), नियम (लॉ), अभिक्रियाएं (रिएक्शन) व आरेख (डायग्राम) को एक अलग कॉपी में लिखें और प्रतिदिन कम से कम 10-15 मिनट उनका दोहराव करें। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन संख्यात्मक प्रश्न (न्यूमेरिकल), क्यों बताइए (उदाहरण), अंतर स्पष्ट कीजिए और आरेख आधारित प्रश्न हल करना आवश्यक है।

जीव विज्ञान भाग में जीवन प्रक्रियाएं अध्याय से आते हैं से 8-10 अंक
शिक्षिका रेनू शुक्ला ने बताया कि भौतिक विज्ञान के विद्युत से 7-8 अंक, विद्युत प्रवाह के चुंबकीय प्रभाव से 6-8 अंक व प्रकाश और मानव नेत्र अध्याय से 8-9 अंक के लिए प्रश्न पूछे जाते हैं। रसायन विज्ञान के रासायनिक अभिक्रियाएं और समीकरण से 5-7 अंक, अम्ल, क्षार व लवण से 6-8 अंक, कार्बन और उसके यौगिक अध्याय से 8-10 अंक संतुलित समीकरण, प्रमुख अभिक्रियाएं, परिभाषाएं व अनुप्रयोग पढ़कर प्राप्त किए जा सकते हैं। वहीं जीव विज्ञान भाग में जीवन प्रक्रियाएं से 8-10 अंक, विरासत और विकास से 6-8 अंक, जीवों में प्रजनन अध्याय से 5-7 अंक के लिए विद्यार्थी स्पष्ट अवधारणाएं, शब्दावली का नियमित पुनरावलोकन, स्वच्छ और लेबल वाले चित्र का जरूर अभ्यास करें।

इस बार किसी अन्य भाग में उत्तर देने पर मूल्यांकन नहीं होगा
रेनू शुक्ला ने बताया कि इस बार से विज्ञान का पेपर तीन भागों के अनुसार आएगा और प्रश्नपत्र 39 प्रश्नों का होगा। विद्यार्थी उसी भाग के अनुसार प्रश्न हल करें। किसी अन्य भाग में उत्तर देने पर मूल्यांकन नहीं होगा। उन्होंने सलाह दी कि परीक्षा शुरू होने से पहले मिलने वाले 15 मिनट के रीडिंग टाइम का पूरा उपयोग करें। प्रश्नपत्र को ध्यान से पढ़ें, मुख्य शब्दों को रेखांकित करें और तय करें कि कौन-से प्रश्न पहले हल करने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें