गांव सिलाना स्थित बाबा पीर मंदिर प्रांगण में बने गुरु गोरखनाथ अखाड़े में आज अज्ञात कारणों के चलते अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
धर्मेंद्र, कलीराम ने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते अखाड़े का पूरा हॉल इसकी चपेट में आ गया। इसमें हॉल में रखा कीमती सामान, दो मेट, जिम का सामान सहित अन्य जरूरी सामग्री जलकर नष्ट हो गई। आग के कारण हॉल की पूरी बिल्डिंग भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में करीब 15 से 20 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। गुरु गोरखनाथ अखाड़ा गांव के युवाओं एवं खेल प्रेमियों के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान था, जहां युवा कुश्ती एवं अन्य खेल गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा को निखारते थे। इस घटना से अखाड़े से जुड़े खिलाड़ियों, युवाओं और ग्रामीणों को गहरा आघात पहुंचा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से आग लगने के कारणों की निष्पक्ष जांच करवाने और नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने की मांग की है ताकि अखाड़े का पुनर्निर्माण करवाकर खेल गतिविधियों को दोबारा शुरू किया जा सके।