फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में महाशिवरात्रि की मची धूम

Mon, 07 Mar 2016 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर्व - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर्व पर सोमवार को शहर समेत पूरे जिले के शिवालयों में दिन भर हर-हर महादेव व बोल बम की गूंज रही। चारों तरफ ओम नम: शिवाय का मंत्र गुंजायमान रहा। भोर से शुरू हुए पूजा-पाठ का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। रुद्राभिषेक के लिए शिवालयों में महिलाओं व युवतियों की काफी भीड़ रही। सीताकुंड स्थित पारिजात वृक्ष पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। लोगों ने व्रत रख महादेव को खुश करने के लिए जल चढ़ाकर पूजा-पाठ किया।
विज्ञापन



महाशिवरात्रि पर्व पर सोमवार की भोर से ही शिवालयों व मंदिरों पर श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। शहर में जिला उद्योग केंद्र कार्यालय परिसर में स्थित पारिजात वृक्ष, सीताकुंड धाम, अन्नपूर्णा मंदिर, शाहगंज स्थित नागेश्वरनाथ धाम मंदिर, रामलीला मैदान स्थित शिवमंदिर, स्टेशन रोड स्थित नयना देवी मंदिर, विनोबापुरी के महाकालेश्वर मंदिर, नयानगर स्थित शिवमंदिर, एमजीएस चौराहा स्थित शिव मंदिर, सुदर्शन पार्क स्थित शिव मंदिर व रुद्रनगर स्थित हनुमान मंदिर समेत विभिन्न शिव मंदिरों पर रुद्राभिषेक के लिए शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने पतियों की लंबी उम्र के लिए महाशिवरात्रि का व्रत रखा तो युवतियां ने अच्छे वर की कामना की।

भक्तों ने शिवलिंग पर दूध, जल, पुष्प, बेलपत्र, भांग धतूरा, आम का बौर, बेर व गेहूं की बाली आदि चढ़ाकर विधिवत पूजा-अर्चना की। शहर के युवाओं ने गोमती नदी के सीताकुंड घाट से घड़े में जल भरा। यहां से दीवानी चौराहा होते हुए उत्साही युवा बोल-बम के उद्घोष के साथ रामलीला मैदान स्थित शिव मंदिर पहुंचे। वहां पर जलाभिषेक कर पूजा-पाठ किया। उधर, दूबेपुर विकास खंड के फतेहपुर गांव में स्थित शिव मंदिर, धम्मौर स्थित महेश्वर नाथ धाम, अखंडनगर, जयसिंहपुर,  चांदा, कूरेभार, बल्दीराय, कुड़वार समेत ग्रामीणांलच के सभी शिवालयों में भी दिन भर पूजा पाठ किया गया। कई स्थानों पर मेला लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें