फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महानंदा व इंटरसिटी दूसरे दिन भी निरस्त, परेशान रहे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल ने महानंदा व इंटरसिटी को निरस्त कर दिया। ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को परेशानी हुई। चार ट्रेनें घंटों देर से इटावा जंक्शन पर आईं। इसमें सबसे अधिक नेताजी एक्सप्रेस तीन घंटा 20 मिनट देरी से स्टेशन पर आई। वहीं, सर्दी की वजह से बच्चे, महिलाओं और बुजुर्गों को सर्दी में परेशान होना पड़ा। रेलवे के पीआरओ के अनुसार इंटरसिटी को ढाई माह के लिए प्रत्येक शनिवार व रविवार को निरस्त किया गया है। बाद में उसे पूर्व की भांति चलाया जाएगा।
विज्ञापन

हावड़ा-दिल्ली मार्ग पर रविवार को कोहरे की वजह से कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया। इटावा जंक्शन से होकर जाने वाली महानंदा व इंटरसिटी एक्सप्रेस दूसरे दिन भी निरस्त रही। इन ट्रेनों के निरस्त होने की जानकारी होते ही यात्री परेशान हो गए। इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले 61 लोगों ने अपने आरक्षित टिकट निरस्त करवाए। डायवर्ट की वजह से पांच ट्रेनें कई घंटे देरी से स्टेशन पर आईं। इसमें मुख्य रूप से कालका एक्सप्रेस तीन घंटा 20 मिनट देरी से पहुंची। हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस दो घंटा, मुरी एक्सप्रेस एक घंटा 20 मिनट, स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस 30 मिनट व वैशाली एक्सप्रेस 45 मिनट देरी से स्टेशन पर पहुंची। इसकी वजह से यात्रियों को असुविधा हुई। ठंड की वजह से महिला, पुरुष, बच्चे व बुजुर्गों को प्लेटफार्म पर ठिठुरना पड़ा। बच्चों व महिलाओं ने कंबल आदि ओढ़कर ठंड को दूर भगाया। उत्तर-मध्य रेलवे के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि कोहरे की वजह से इंटरसिटी व महांनदा एक्सप्रेस को निरस्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें