राज्य की सभी 230 विधानसभा सीटों पर मतदान 28 नवंबर को होना है, जबकि वोटों की गिनती 11 दिसंबर को होगी। ऐसे में जाहिर है कि नई राज्य सरकार के गठन के बाद इसके औपचारिक रूप से हरकत में आने में करीब दो महीने बाकी हैं।
बहरहाल, इस हड़ताल के कारण पखवाड़े भर के दौरान राज्य में नई फिल्में रिलीज नहीं हो सकी हैं। अब सैफ अली खान की प्रमुख भूमिका वाली "बाजार" और अमिताभ बच्चन व आमिर खान जैसे सितारों से सजी "ठग्स ऑफ हिंदुस्तान" जैसी बड़ी फिल्मों के आगामी प्रदर्शन पर भी असमंजस का माहौल है।
सिनेमा उद्योग के सूत्रों ने बताया कि सूबे में जारी हड़ताल की कमान फिल्म निर्माताओं और मल्टीप्लेक्स संचालकों के हाथ में है। उद्योग के इन बड़े खिलाड़ियों को डर है कि अगर राज्य के स्थानीय निकायों को मनोरंजन कर चुकाने का सिलसिला शुरू कर दिया गया, तो अन्य प्रदेशों में भी सिनेमा टिकटों पर इसी तरह का कर लगाया जा सकता है।