फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : अब मोबाइल ऐप बनेगा ललितपुर में ऑनलाइन हाउस टैक्स कलेक्शन का माध्यम

Thu, 21 Dec 2023 08:03 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

ललितपुर में ऑनलाइन हाउस टैक्स कलेक्शन की प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए एक मोबाइल ऐप बेस्ड वेब पोर्टल का विकास किया जा रहा है। यह पोर्टल कई मायनों में विशिष्ट और तमाम खूबियों से लैस होगा।
विज्ञापन
Yogi Adityanath - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तकनीक से आम लोगों का जीवन आसान बनाने की दिशा में काम तेजी से हो रहा है। ललितपुर में ऑनलाइन हाउस टैक्स कलेक्शन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए मोबाइल ऐप आधारित वेब पोर्टल का विकास किया जा रहा है। यह पोर्टल कई मायनों में खास होगा। ललितपुर में ही ड्रग व फार्मा पार्क के विकास की प्रक्रिया भी जारी है। ऐसे में यहां के नागरिकों को जल्द ही मोबाइल एप से हाउस टैक्स भरने की सुविधा मिलेगी। यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीएलसी) ने ऐसे मोबाइल आधारित वेब पोर्टल की प्रक्रिया शुरू कर दी है जो पेमेंट गेटवे, जियो टैगिंग समेत तमाम सुविधाओं से युक्त होगा। यह इंटीग्रेटेड वेब पोर्टल ऑनसाइट डाटा अपडेटिंग, बिलिंग व सर्वे प्रक्रिया में भी सक्षम होगा।

विज्ञापन


'वन स्टॉप सॉल्यूशन' की तरह करेगा काम
यूपीएलसी द्वारा ललितपुर के लिए जिस मोबाइल पोर्टल का विकास किया जा रहा है वह 'वन स्टॉप सॉल्यूशन' की तरह कार्य करने में सक्षम होगा। एक ओर, इस पोर्टल के विकास के के जरिए पेमेंट गेटवे, जियो टैगिंग और ऑनसाइट डेटा अपडेट व बिलिंग जैसी सुविधाओं का लाभ आम लोगों को मिलेगा, वहीं अधिकारियों की सहूलियत के लिए सर्वेक्षण, एमआईएस डाटा संकलन, काउंटर कलेक्शन व काउंटर आधारित हाउस टैक्स कलेक्शन एप्लीकेशन के रूप में भी काम कर सकेगा।

एसएमएस बेस्ड अलर्ट सिस्टम से होगा लैस
कंप्लेंट मैनेजमेंट सिस्टम तथा एसएमएस बेस्ड एलर्ट सिस्टम इस एप्लिकेशन की खासियत में और इजाफा करते हुए रेगुलर अपडेट्स नोटिफिकेशन के जरिए उपलब्ध कराने में सक्षम होंगे। इसमें कुल वार्ड वार संग्रह, कुल वर्षवार संग्रह, बिल भुगतान रिपोर्ट व दैनिक संग्रह रिपोर्ट समेत कई प्रकार की रिपोर्ट्स का संकलन किया जा सकेगा। इस पोर्टल व एप्लिकेशन के लागू होने से क्षेत्र के नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों की कार्य प्रणाली में पारदर्शिता के स्तर में सुधार आएगा। उल्लेखनीय है कि इस पोर्टल के विकास के लिए यूपीएलसी अपने यहां इंपैन्ल्ड सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट कंपनियों व एजेंसियों से संपर्क में है और चयनित एजेंसी को कार्यावंटन की प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें