एक महिला जिसे छह साल पहले एक युवक से प्रेम हो गया यहां तक कि दोनों ने शादी भी कर ली और एक साथ जीने मरने की कसमें भी खाईं। मगर छह साल बाद जब उसे अपने पति की असलियत मालूम चली तो महिला के पांव के नीचे जमीन खिसक गई।
महिला के अनुसार वह कोलकाता में राजू नाम के एक व्यक्ति से मिली जिसके बाद दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया । शादी के छह साल तक वह उसके साथ कोलकाता में ही रही, लेकिन उसके पति ने उस वक्त भी अपना धर्म नहीं बताया।
महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसके साथ धोखे से शादी की है। साथ ही जबरन धर्म परिवर्तन कराने का दबाव भी बनाया है। बजरंग दल के नेताओं के साथ एसएसपी दफ्तर पहुंचकर पीड़िता ने न्याय की मांग की। एसएसपी ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए जांच तथा कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।